ChhattisgarhRaipur

बाइक की टंकी पर बैठाया माशूका तो ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना ठोंका

रायपुर। वैसे तो सोशल मीडिया में आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं।र राजधानी के युवाओं की कुछ अलग ही कहानी है।राजधानी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वॉयरल हो रहा है।उसमें एक युवक अपनी माशूका को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। देखकर लग रहा था कि गोया वो कोई माशूका नहीं मशरूका ले जा रहा हो!सोशल मीडिया पर ये वीडियो वॉयरल हुआ, तब ट्रैफिक पुलिस एक्शन में आई। तत्काल उस पर की गई 4 हजार रूपए की चालानी कार्रवाई।

Related Articles

जानें पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के जोरा इलाके में माशूका को आगे बैठाकर युवक तेजी से बाइक चला रहा था, और रफ्तार के बीच ये दोनों प्रेमी जोड़े रोमांस कर रहे थे।उनकी इस मोहब्बत का वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियम के उलंघन पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना ठोंका है।इसमें 4 हजार रुपये का चालान काटा गया है। वहीं कार्रवाई के बाद पुलिस ने वीडियो भी डाला है जिसमें बॉलीवुड का गाने के अंदाज में लिखा है, ‘ये रिश्क हाए…. बैठे बिठाए चालान दिखाए’.।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!