National

सिंगापुर में पूरी होगी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया…लालू यादव को किडनी डोनेट करेंगी बेटी रोहिणी

बिहार। आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी दान करने का फैसला किया है। बता दें बीते कई सालों से लालू किडनी समेत कई बीमारियों से पीड़ित हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते महीने सिंगापुर गए लालू यादव को डॉक्टर्स ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी, जिसके बाद रोहिणी ने अपने पिता को अपनी किडनी दान करने की पेशकश की थी। पता चला है कि लालू यादव पहले रोहिणी के किडनी डोनेट करने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन बाद में रोहिणी और परिवार के अन्य लोगों के दबाव के बाद लालू मान गए। लालू यादव अपनी किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 20-24 नवंबर के बीच फिर सिंगापुर जा सकते हैं। इसी दौरान उनका ऑपरेशन होने की संभावना है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!