Chhattisgarh

ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा,1 का सिर धड़ से अलग, दूसरा लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग

भानुप्रतापपुर. बाइक और दूध ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर से मौके पर ही एक युवक हुई दर्दनाक मौत. दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.बताया जा रहा है यह घटना बड़गांव थाना के अंतर्गत दोड़दे कादर गांव के पास की है. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन ने बड़गांव पुलिस थाना पहुंच कर समर्पण कर दिया है.

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार, पखांजुर से रायपुर जा रही दूध टैंकर और विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक सवार एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया. वहीं बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल युवक को तत्काल बड़गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. मृतक का नाम सोमनाथ और घायल हुए युवक का नाम सुखचंद बताया जा रहा है. हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन समेत बड़गांव पुलिस थाना पहुंच कर समर्पण कर दिया. घटना की जानकारी होते ही बड़गांव थाना प्रभारी अमित पदमसाली अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!