ChhattisgarhJashpur

दंतैल हाथी ने युवक पर किया हमला, पटक-पटक कर ली जान

जशपुर। जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में ग्राम पंचायत रेडे बिच्छीकानी जंगल के पास एक नर दंतैल हाथी ने युवक को कुचलकर मार डाला। युवक के शव के साथ बहुत देर तक हाथी खेलता रहा। मौके पर वनकर्मी भी पहुंचे और हाथी को खदेड़ने की कोशिश की। फिलहाल दंतैल हाथी के मूवमेंट पर वन विभाग नजर बनाए हुए है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, 8 जनवरी को सराईटोला निवासी बुद्धनाथ पैंकरा (32 वर्ष) अपने रिश्तेदार के यहां पेमला हर्राबाहर गया हुआ था। साइकिल से लौटते हुए उसका सामना दंतैल हाथी से हो गया। हाथी देखकर युवक दहशत में आ गया और साइकिल छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उसे दौड़ाकर साइकिल सहित उठाकर पटक दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।इसके बाद भी हाथी ने युवक के शव को नहीं छोड़ा, बल्कि उसे उछाल-उछालकर उसके साथ घंटों खेलता रहा। बाद में वहीं पर क्षत-विक्षत लाश छोड़कर जंगल में चला गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर टूटी हुई साइकिल भी बरामद हुई है, जिसे जब्त कर लिया गया है। दंतैल हाथी उस इलाके में मौजूद है, इसलिए वन विभाग उसके मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!