ChhattisgarhMahasamund

मोटर साइकिल की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के अंतर्गत ब्लाक बसना की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। और आरोपियों के कब्जे से 8 नग विभिन्न कंपनियों के मोटरसाइकिल बरामद कर किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बसना पुलिस 41, 1,4 और भारतीय दंड विभाग की धारा 379 कायम कर मामले की विवेचना में लिया है।

जानकारी के मुताबिक इस मामले का खुलासा करते हुए बसना क्षेत्र के डीएसपी अभिषेक केसरी ने बताया कि आरोपी श्रीवास पिता दीनानाथ 35 साल इंदिरा चौक बरमकेला जिला सारंगगढ़ निवासी और सीताराम सेन पिता बुधराम सेन 23 साल कोकोभांठा पिथौरा महासमुंद निवासी। दोनों शातिर चोर क्षेत्र से लगातार मोटर साइकिलों की चोरी कर रहे थे। बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने क्षेत्र में हो रहे चोरियों पर लगाम लगाने के लिए मुखबिर लगा रखे थे। मुखबिर की सूचना पर बसना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को विवेचना में लिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!