Chhattisgarh

तालाब में डूबने से दो भाइयों की मौत

कवर्धा: छत्तीसगढ़ में हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। भारी बारिश से कहीं किसी के बहने तो कही किसी के डूबने की खबर लगातार सामने आ रही है। इस बीच कवर्धा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गुरुवार देर शाम दो भाई तालाब में डूब गए। दोनों रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में तालाब के किनारे नहाने के लिए रुक गए। इस दौरान एक भाई का पैर फिसला और वह डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा भी डूब गया। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस दोनों के शवों को बरामद कर सकी है। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, ग्राम डेंगुरजाम निवासी तुलसी (35) और उसका छोटा भाई रमा (30) दोनों गुरुवार शाम रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकले थे। वहां जाने से पहले दोनों भाई तालाब में नहाने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक भाई का पैर फिसला और वह तालाब में डूबने लगा। उसे डूबता देख दूसरा भाई उसे बचाने के प्रयास में तालाब में उतरा और खूद भी डूब गया। तालाब करीब 13 फीट गहरा बताया जा रहा है।

इस दौरान दोनों भाइयों को तालाब में डूबते देख गांव की एक महिला ने देखा तो अन्य लोगों को जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि अंधेरा होने के कारण पुलिस शव को बाहर नहीं निकाल सकी। इसके बाद शुक्रवार सुबह फिर कवर्धा से नगर सैनिकों की गोताखोर टीम को बुलाया गया। करीब 4 घंटे तक तलाश के बाद टीम दोनों के शवों को बाहर निकाल सकी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!