Baloda BazarChhattisgarh

CG : तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत…

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदी में तालाब में दो बच्चियों की डुबने से मौत हो गई है। बताया गया कि दोनों बच्चियां तालाब में नहाने गई थी लेकिन दोनों को तैरना नहीं आता था। जिसकी वजह से दोनों की डूबने से मौत हो गई।

Related Articles

बच्चियों में एक का नाम नम्रता वर्मा और दूसरी का पायल सायतोडे़ है। दोनों बच्चियां शाम को तालाब में नहाने गई थीं। देर शाम तक वापस नहीं आने परिजनों ने खोजबीन की। तालाब में रात 9 बजे के आसपास दोनों बच्चियों की लाश मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!