Chhattisgarh

युवती समेत दो पर चाकू से हमला

 सुकमा /  सुकमा से एक बड़ी खबर आ रही है। युवती समेत दो लोगों पर चाकू से हमला हुआ है। घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी है। मामला सुकमा थाना क्षेत्र के नक्सली क्षेत्र एर्राबोर की है। घटना के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लियाहै। जानकारी  के मुताबिक मेट्टागुड़ा गांव में दरमू लच्छा नाम के व्यक्ति ने एक युवती और एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया

घटना के बाद तत्काल ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवती का नाम अनिता कवासी और युवक का नाम कोर्राम रमेश है। दोनों पर जान लेने की नीयत से हमला किया गया है। घटना के बाद तत्काल एर्राबोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एर्राबोर टीआई ने बताया है कि हमला करने वाला व्यक्ति दरमू लच्छा दोनों घायलों का चाचा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। मामले में विवाद की बात सामने आ रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!