ChhattisgarhBhilai-Durg

50 हजार की मांग रहे थे फिरौती, दो किडनैपर्स गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई में कुछ युवकों ने कार को रुकवा कर उसमें बैठे तीन युवकों को चाकू की नोक पर किडनैप कर लिया। किडनैपर्स के चंगुल से दो युवक तो भाग गए, लेकिन एक नहीं भाग पाया। इसके बाद किडनैपर्स उसी कार में उसे लेकर पूरी रात घूमते रहे। उन्होंने फिरौती मांगी। जब फिरौती देने में देरी हुई तो उन्होंने युवक की जांघ में चाकू गोदकर उसे घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि फिरौती नहीं मिली तो वो उसे जान से मार देंगे। सुपेला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी फरार है।

Related Articles

सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पुराना बिजली ऑफिस कोहका निवासी शैलेन्द्र कुमार वर्मा (24वर्ष) ने 30 नवंबर की रात किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वो अपनी कार से अपने साथी मनीष बन्सोड़ के साथ दूसरे दोस्त दिनेश को छोड़ने राजनांदगांव जा रहा था। तीनों लोग कोहका मॉल रोड होते हुए जा रहे थे। जैसे ही वो फरीद नगर मैदान के पास पहुंचे, पीछे से दो बाइक में सवार 5 युवक आए। उन्होंने कार को रुकने का इशारा किया। वो लोग समझ नहीं पाए। जैसे ही कार रोकी तो बाइक में बैठा एक लड़का कार की चाबी को निकाल लिया।

शैलेंद्र ने इसका विरोध किया तो बाइक में बैठा दूसरा लड़का उतरा और उसकी गर्दन में चाकू रख दिया। इसके बाद चाकू लगाकर वह उसे कार में बैठने बोला। कार को बाइक सवार दूसरा युवक ड्राइव करने लगा। मनीष और दिनेश इतने डर गए कि वो वहां से भाग गए। देर रात शैलेंद्र के फोन पर उसके दोस्त हसरत ने फोन किया। इस पर आरोपियों ने फोन उठाया। उन्होंने बताया कि शैलेंद्र का किडनैप हो गया है। वह लोग उसे तब छोड़ेंगे जब 50 हजार रुपए लाकर दोगे। उन्होंने धमकी भी दी कि यदि फिरौती नहीं दी तो वो लोग उसे उड़ीसा ले जाकर मार देंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!