Chhattisgarh

लंबे समय से फरार चल रहे दो नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे…ये वारदात में था शामिल

बीजापुर। जिले के उसूर थाना व डीआरजी की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली आरपीसी सदस्य काका लालैया और काका रामा को गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सली मारुड़बाका का रहने वाले थे। गिरफ्तार दोनों नक्सलियों के खिलाफ उसूर थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद आज बुधवार को रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

बता दें कि गिरफ्तार दोनों नक्सलियों ने 09 सितंबर 2022 को उसूर थाना क्षेत्र के गलगम व भुसापुर के मध्य पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से प्रेशर आईईडी बम लगाये थे। जिसकी चपेट में आने से एक ग्रामीण काका रामबाई 30 वर्ष निवासी नेलाकांकेर को गंभीर चोट आई थी। वहीं आरपीसी सदस्य काका लालैया उसूर थाना क्षेत्र में 27 मई 2018 को मारुड़बाका स्कूलपारा निवासी रामा पोडियाम के घर से ट्रैक्टर, सीमेंट व छड़ लूटने और 14 जून 2018 को मारुड़बाका के ग्रामीण पोडिय़ाम शंकर के अपहरण की वारदात में शामिल था। उसके खिलाफ उसूर थाना में दो स्थायी वारंट लंबित हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!