ChhattisgarhNational

सितंबर महीने में छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

रायपुर। रायपुर में जल्द ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे। इसे लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगस्त के अंतिम सप्ताह में नड्‌डा और सितंबर के शुरुआती सप्ताह में अमित शाह के कार्यक्रम तय हैं। दोनों ही नेताओं के आने का मकसद एक है, प्रदेश में भाजपा की सत्ता वापसी की स्थिति को टटोलना। हालांकि संगठन दोनों के ही दौरों को एक सामान्य प्रक्रिया बता रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा प्रदेश में भाजपा की स्थिति का जायजा लेने खुद पहुंच रहे हैं। नड्‌डा प्रदेश स्तर के नेताओं से तो मिलेंगे। साथ ही बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भी मुखातिब होंगे। दूसरी तरफ शाह का दौरा, मोदी सरकार के अब तक के काम काज के प्रचार और प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं की स्थिति की समीक्षा से संबंधित है। वो अलग-अलग समाज के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

Related Articles
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!