Chhattisgarh

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, 14 अप्रैल को खैरागढ़ में करेंगे आम सभा

 राजनांदगांव : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही हैं चुनावी मैदान में नए- नए रंग देखने को मिल रहे हैं। न केवल प्रत्याशियों और स्थानीय नेताओं के प्रचार में वृद्धि हो रही है, बल्कि अब स्टार प्रचारक भी उनके साथ मैदान में उतर रहे हैं। भाजपा के मंत्रियों ने भी मोर्चा संभालने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस से प्रत्याशी भूपेश बघेल भी अपनी प्रचार अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ गहरा संवाद स्थापित कर रहे हैं।

14 को खैरागढ़ में शाह की सभा
लंबी प्रतीक्षा के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का चुनावी दौरा तय हो गया है। वे 14 अप्रैल को खैरागढ़ में सभा लेंगे। यह सभा खैरागढ़ के प्रसिद्ध फतेह मैदान में होगा। कार्यक्रम तय होने के साथ ही भाजपा संगठन के साथ प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 अप्रैल को राजनांदगांव में रैली प्रस्तावित है। हालांकि अभी उनका कार्यक्रम अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है। कल तक फाइनल होने की संभावना जताई गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!