ChhattisgarhKanker

प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से सभी 11 सीटे जीतेंगे – किरण देव

 कांकेर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज होने के बाद अरुण साव ने डिप्टी सीएम बनने के बाद भाजपा में संगठन में बदलाव करते हुए जगदलपुर से विधायक चुने गए किरण देव (Kiran Dev) को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद किरण देव आज पहली बार कांकेर पहुंचे, उनके साथ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी है, बस्तर के प्रदेश द्वार कहे जाने वाले चारामा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किरण देव के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की है, इस दौरान किरण देव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है।

किरण देव ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से सिर्फ दो सीट बस्तर और कोरबा भाजपा के खाते में नही आई थी। लेकिन इस बार प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की सभी 11 सीट भाजपा जीतकर आएगी। किरण देव ने कहा कि भाजपा की एक रीत रही है कि भाजपा जो कहती है वो करती है, इसलिए ही इस विधानसभा चुनाव में जनता के प्यार और आशीर्वाद से भाजपा की सरकार चुन कर आई है, किरण देव में साथ कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले नारायणपुर विधायक केदार कश्यप भी मौजूद थे। किरण देव आज देर शाम तक अपने विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर पहुचेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!