BilaspurChhattisgarh

बाइक का बैलेंस बिगड़ने से सड़क पर गिरी महिला, हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत

बिलासपुर। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। यहां इंदिरा सेतु पुल पर फुटपाथ पर एक युवक बाइक दौड़ा रहा था। अचानक युवक का पैर लड़खड़ाया और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान बाइक में सवार महिला पीछे से आ रहे हाईवा की चपेट में आ गई। जहां मौके पर ही युवती की मौत हो गई। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

Related Articles

बताया जा रहा है कि, शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे बाइक सवार एक युवक सरकंडा के महामाया चौक से नेहरु चौक की तरफ जा रहा था। इस दौरान बाइक में उसके पीछे युवती भी सवार थी। उनकी बाइक इंदिरा सेतु पुल पर पहुंची थी, तभी युवक ने अपनी बाइक को फुटपाथ पर चढ़ा दिया और आगे बढ़ने लगा। इस दौरान अचानक उसकी बाइक लड़खड़ाकर अनियंत्रित हो गई और बाइक समेत युवती नीचे सड़क पर गिर गई। पीछे से तेज रफ्तार हाईवा आ रहा था। अचानक युवती के सड़क पर गिरने के बाद हाईवा को चालक रोक नहीं पाया और युवती के सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया, जिससे युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, बाइक चलाने वाले युवक का भी पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद घबराए युवक बाइक छोड़कर भाग गया है, जिसके चलते युवक और युवती दोनों की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!