ChhattisgarhBilaspur

हीटर में खाना बनाते वक्त हादसा, करंट लगने से महिला की हुई मौत

बिलासपुर: स्वतंत्रता दिवस के दिन एक महिला हीटर में खाना बनाते वक्त करंट की चपेट में आ गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। जब यह घटना हुई तब उसके बच्चे स्कूल गए हुए थे।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर नगर पालिका वार्ड क्रमांक 15 जूनाशहर निवासी 45 वर्षीय सरिता अग्रवाल सोमवार की सुबह घर में खाना बना रही थी। हीटर में खाना बनाने के दौरान हीटर का तार निकला हुआ था। जो घर के लोहे के दरवाजे के संपर्क में आ गया। खाना बनाने के बाद महिला मंदिर जाने को निकली। उसी दौरान वो दरवाजे में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई। करंट से चिपक कर महिला की मौत हो गई।

इस दौरान उसके दोनों बच्चे स्वतंत्रता दिवस मनाने स्कूल गए हुए थे। घर मे किसी के नहीं होने के कारण महिला घंटों करंट से चिपकी पड़ी रही। फिर पड़ोसी ने देखा और महिला के भाई अंकित को इसकी सूचना दी। भाई ने आकर करंट की चपेट से महिला को निकाल कर रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सरिता अग्रवाल पांच साल पहले ही अपने पति अजय अग्रवाल से पारिवारिक विवाद के चलते अलग हो गई थी। जिसके बाद वह रानी मंदिर रतनपुर में काम कर अपना और अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण करती थी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!