Chhattisgarh
महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत…

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के साथ कुछ इलाकों में आंधी-तूफ़ान के साथ जमकर बारिश भी हो रही है, वहीं बकरी चराने गई एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार की है, मोहन नगर थाना क्षेत्रान्तर्गत उरला के सुंदर नगर के पास मृतिका महिला रामबाई यादव बकरी चराने खेत में गई थी, जहां आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस ने शव का पीएम कराने जिला अस्पताल पहुंचाया है। वहीं परिजनों को भी सुचना दे दी गई है।







