ChhattisgarhRaipur

Yoga Divas : PM Modi ने विशाखापत्तनम में किया योगाभ्यास ,कहा -सिडनी से लेकर एवरेस्ट और समुद्र के विस्तार तक… योग सभी का, सभी के लिए

विशाखापत्तनम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में योग दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने यहां करीब तीन लाख लोगों के साथ योग किया। समारोह में पीएम मोदी ने योग के जरिये वैश्विक शांति और सद्भावना कायम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग पृथ्वी के हर कोने तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य और शांति का वैश्विक प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि चाहे सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों, एवरेस्ट की चोटियां हों या समुद्र का विस्तार। हर जगह संदेश एक ही है – योग सभी का है और सभी के लिए है। योग की वैश्विक स्वीकृति सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि यह मानव कल्याण के लिए एक संयुक्त प्रयास है।

हृदय और तंत्रिका संबंधी विकारों के उपचार में योग की महत्वपूर्ण भूमिका: PM मोदी विश्व में योग के विस्तार के लिए भारत आधुनिक शोध के माध्यम से योग विज्ञान को सशक्त बना रहा है. हम योग के क्षेत्र में साक्ष्य आधारित चिकित्सा को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। दिल्ली एम्स ने इस संबंध में अच्छा काम किया है। इसके शोध से पता चला है कि हृदय और तंत्रिका संबंधी विकारों के उपचार में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है, साथ ही यह महिलाओं के स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

PM मोदी अपने खाने में 10% तेल कम करें
बढ़ता मोटापा पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती है। मैंने मन की बात कार्यक्रम में इसपर विस्तार से चर्चा की थी। इसके लिए अपने खाने में 10% तेल कम करने का चैलेंज भी शुरू किया था। मैं एक बार फिर दुनियाभर के लोगों को इस चैलेंज से जुड़ने का आह्वान करता हूं.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!