Chhattisgarh

युवक ने ज़हर खाकर दी जान

जगदलपुर /  बीजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चेरपाल में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया, जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया।

 जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की बीजापुर जिले के चेरपाल निवासी राजेश पेरमा पिता महादेव 19 वर्षीय युवक के द्वारा 23 अक्तूबर की सुबह अपने घर के अंदर ही अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। जिसके बाद जब परिजन घर पहुंचे तो युवक के मुंह से निकलते झाग को देखते हुए जहर खाने का शक हुआ, जिसके बाद युवक को मोटरसाइकिल में बैठाकर जिला अस्पताल बीजापुर ले गए, जहां युवक के खराब हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर कर दिया गया, जहां 23 अक्तूबर की शाम को मेकाज लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जहां शव का पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!