Chhattisgarh

जहर पीकर युवक ने किया सुसाइड, खेत में मिली लाश

जांजगीर। जिले में एक युवक ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली है। युवक सुबह घर से निकला और फिर लौटा ही नहीं। घरवालों ने जब उसकी खोजबीन की तो खेत में में लाश मिली। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की। मामला नैला चौकी इलाके का है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, सरखो गांव में रितेश देवांगन(20) अपने परिवार के साथ रहता था। 10वीं तक पढाई करने के बाद वह घर में ही कोसा बुनाई का काम करता था। सोमवार सुबह से वह घर से निकल गया। इसके बाद से उसका कुछ पता ही नहीं चला। परिजनों ने उसे फोन भी किया था। फिर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया।इसके बाद उसके बारे में गांव में भी पता लगाया, पर उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में शाम के वक्त गांव के लोगों ने परिजनों की सूचना दी कि खेत में रितेश की लाश पड़ी है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अब जांच शुरू की है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!