ChhattisgarhRaipur

फेडरेशन आफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) की नई कार्यकारिणी का गठन, छत्तीसगढ़ से डॉ प्रेम चौधरी को मिली जगह

रायपुर। फोर्डा जो की रेजिडेंट डॉक्टर्स का एक नेशनल आर्गेनाईजेशन है और नई दिल्ली से संचालित होता है जिसका नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमे छत्तीसगढ़ के लिए खुशी और गर्व की बात है कि पहली बार छत्तीसगढ़ से किसी रेजिडेंट को जगह मिली है। अब तक कभी किसी ने अपने राज्य से रेजिडेंट को इस नेशनल आर्गेनाईजेशन में प्रतिनिधित्व करने का मौका नही मिला।

फोर्डा रेजिडेंट डॉक्टर्स के हितों की रक्षा के लिए हमेशा खड़ा नजर आता है। आपको बताते चले कि पिछले साल नवंबर दिसंबर में फोर्डा के बैनर तले ही पूरे देश के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने NEET PG काउंसलिंग के देर होने के खिलाफ हड़ताल की थी। जिसके आगे सेंट्रल गवर्नमेंट को झुककर काउंसलिंग करवानी पड़ी। डॉ प्रेम चौधरी अभी छत्तीसगढ़ जुडो के प्रेसिडेंट है और छत्तीसगढ़ के लिए एक और खुशी की बात है कि FAIMA (फेडरेशन ऑफ आल इंडिया एसोसिएशन) के जॉइंट सेक्रेट्री डॉ अमन अग्रवाल को बनाया गया जो कि अभी रायपुर जुडो के जनरल सेक्रेटरी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!