National

317 करोड़ के नकली नोटों के साथ 6 गिरफ्तार, 67 करोड़ के पुराने नोट भी मिले

गुजरात। सूरत में पुलिस 317 करोड़ रुपये की जाली नोटों के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद पैसों में 67 करोड़ रुपये के चलन से बाहर हो चुके 500 और 1000 रुपये नोट भी शामिल हैं। आरोपियों ने काले धन को सफेद करने के लिए ट्रस्ट, कंपनी और आयोग के नाम पर लोगों से ठगी की थी। पुलिस ने इन जाली नोटों को छापने वाले प्रिंटर को पकड़ने के लिए 2 अतिरिक्त टीमें गठित की हैं।

29 सितंबर को सूचना के आधार पर पुलिस ने एक एंबुलेंस से 25 करोड़ 80 लाख रुपए के जाली नोट जब्त किए गए थे और 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनकी निशानदेही पर 2 अभियुक्तों के घर से 52 करोड़ रुपए और 12 करोड़ रुपए के जाली नोट बरामद किए गए।

पूछताछ में पता चला कि मुंबई से विकास जैन और दीनानाथ यादव ने ये कंसाइनमेंट भेजा था। मुंबई से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और 227,04,50,000 रुपए के जाली नोट बरामद किए गए। 67 करोड़ रुपए के जाली नोट नोटबंदी से पहले के नोट हैं। इस मामले में जांच जारी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!