Chhattisgarh

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को मिली नई जिम्मेदारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग में बने सहायक संचालक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को खेल एवं युवा कल्याण विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर विभाग में सहायक संचालक के पद पर नियुक्त किया है।

इस अवसर पर रुस्तम सारंग ने छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।

दरअसल, रुस्तम सारंग की खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों और लंबे अनुभव को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। उम्मीद की जा रही है कि उनके मार्गदर्शन से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि काफी समय से खिलाड़ी और खेल प्रेमी यह मांग कर रहे थे कि सारंग के अनुभव का फायदा प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों तक पहुंचाया जाए। ऐसे में उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग में यह जिम्मेदारी दिए जाने को एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!