ChhattisgarhRaipur

भोरमदेव में बैगा आदिवासी समाज के संग्रहालय का होगा निर्माण : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री की आदिवासी समाज सम्मेलन में घोषणा

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल ने सोमवार को कवर्धा विधानसभा के भ्रमण के दौरान कवर्धा नगर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित आदिवासी समाज के सम्मेलन में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समाज की संस्कृति को सहेजने और संरक्षण के लिए भोरमदेव में बैगा आदिवासी समाज के संग्रहालय निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में पोस्ट मेट्रिक छात्रावास को 50 से 100 सीटर करने, कवर्धा स्थित आदिवासी मंगल भवन में अतिरिक्त कमरा निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री बघेल ने विकासखण्ड बोडला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रेंगाखार जंगल की छात्रा कुमारी राधना मेरावी के आईटीआई खड़गपुर में चयन होने पर उसे उच्च शिक्षा के लिए 3 लाख रूपए प्रदान करने भी घोषणा की।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!