ChhattisgarhRaipur

मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, कमलनाथ भी होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाजवादी नेता और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए रायपुर से रवाना हो गए। वे पहले भोपाल जाएंगे। वहां से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को साथ लेकर मुलायम सिंह के पैतृक गांव सैफई पहुंचेंगे।

रायपुर हवाई अड्‌डे पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मुझे और कमलनाथ जी को मुलायम सिंह यादव की अंतिम यात्रा में शामिल होने का निर्देश है। उसी के तहत मैं यहां से भोपाल जा रहा हूं। भोपाल में पूर्व सीएम कमलनाथ को लेकर सैफई जाऊंगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!