ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात

रायपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में आज सक्ती जिला के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के लिए जा रहे हैं।

Related Articles

इस दौरान मुख्यमंत्री  बघेल आमजनों से भेंट-मुलाकात कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।

प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की शुरूआत इसी वर्ष 4 मई से

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की शुरूआत इसी वर्ष 4 मई से की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री सरगुजा संभाग के 16, बस्तर संभाग के 12, बिलासपुर संभाग अंतर्गत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला के एक विधानसभा एवं रायगढ़ जिला के 4 विधानसभा में भेंट-मुलाकात के लिए पहुंच चुके हैं। इसी तरह दुर्ग संभाग के बालोद जिला के 3 विधानसभा और कबीरधाम जिला अंतर्गत 2 विधानसभाओं में जनता के बीच भेंट-मुलाकात के लिए अब तक पहुंच चुके हैं। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल 12 अक्टूबर को बिलासपुर संभाग के नवगठित सक्ती जिला अंतर्गत जैजैपुर विधानसभा में भेंट-मुलाकात करेंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!