Chhattisgarh

राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की 388वीं जयंती 13 अगस्त को, भव्य शोभायात्रा एवं माल्यार्पण सभा का होगा आयोजन

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- सनातन हिन्दू समाज नर्मदांचल की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की 388वीं जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

आयोजकों के अनुसार राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की 388वीं जयंती 13 अगस्त 2026, गुरुवार को “हिन्दूआना सूर्य” के रूप में मनाई जाएगी। कार्यक्रम के तहत दोपहर 1 बजे मरही माता मंदिर, रेस्ट हाउस गौरेला से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए दुर्गादास राठौर चौक, नया बस स्टैंड पेण्ड्रा पहुंचेगी। यहां राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मरवाही विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार मरपच्ची करेंगे। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के प्रांत कार्यवाह चन्द्रशेखर देवांगन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में विधायक धर्मजीत सिंह, अनुसूचित जनजाति आयोग मध्य प्रदेश शासन के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह, विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. ललित मखीजा तथा राठौर क्षत्रिय समाज अनूपपुर के जिला अध्यक्ष विजय सिंह राठौर शामिल होंगे। बैठक में कल्लू राजपूत, बृजलाल सिंह राठौर, पूरन छाबरिया, गुड्डू महाराज, द्वारिका सोनी, संदीप जायसवाल, लखनलाल साहू, हर्ष छाबरिया, पवन पैकरा, सूचेंद्र तिवारी, भूपेंद्र राठौर, कुबेर तिवारी, पवन दुबे, शिव शर्मा, तापश शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी के शौर्य, पराक्रम, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही समाज की एकजुटता एवं सांस्कृतिक गौरव को सशक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया गया।

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!