जांजगीर जिले कर शिक्षकों को एरियर्स भुगतान के सवालो से घिरे प्रदेश के मुखिया

प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों के सवालों से साधी चुप्पी 14 करोड़ की बातें आते ही डॉ भारती दासन ने मुख्यमंत्री के कानों में कुछ कहा तो सीएम ने प्रेसवार्ता किया समाप्त
जैजैपुर/ आपको बता दे कि जिला जांजगीर चाम्पा अंतर्गत 9 विकासखण्ड आते थे जिसमें तत्कालीन सीईओ तीर्थराज अग्रवाल ने शासन की बिना आदेश बिना आबंटन के कमीशनखोरी करते हुए लगभग 15 करोड़ रुपये सीधे शिक्षक एल बी के खातों में राशि डाल दिया गया था यह खबर आग की तरह फैलने पर तीन साल पूर्व शिकायत हुआ था
जिसका जांच ठंडे बस्ते में चले गए थे लेकिन जिले के पत्रकारों ने प्रमुखता से अपने अपने अखबारों में प्रकाशित किया गया था जिससे शासन प्रशासन हरकत में आये और राज्य स्तर में जांच टीम गठित किया गया था और शिकायत की जांच भी हुआ और जांच में सही भी पाया गया मंत्रालय के जिम्मेदार अधिकारी दोषी अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही के बजाय ठंडे बस्ते या कचरे की डिब्बा में रख दिये थे शिकायत कर्ता ने लगातार कार्यवाही की मांग किया जा रहा था
लेकिन कार्यवाही नही हुआ तो जिले के पत्रकारों ने जैजैपुर विधान सभा के ग्राम काशीगढ़ और छपोरा में मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात कार्यक्रम करने के पश्चात हसौद की रेस्ट हाऊस में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की प्रेस वार्ता रखा गया था जिसमे अनेको पत्रकार के सवाल का जवाब देते आ रहे थे इसी बीच पत्रकार रमेश साहू ने फर्जी एरियर्स भुगतान की जांच होने के बाद भी कार्यवाही नही होने की सवाल किया तो तत्कालीन कलेक्टर एवं संचालक डॉ भारती दासन ने सवाल सुनते ही मुख्यमंत्री के कानों में आकर कुछ कहे तो सवाल की सही जवाब नही दे सका और पत्रकारों की प्रेस वार्ता ही समाप्त कर दिए और चलते बने,अब किससे ही उम्मीद करे इतनी बड़ी रकम की अनियमितता की न्याय कहा मिल सकता है कही न कही इस अनियमितता उच्च अधिकारियों की साठगांठ तो नही होगा जो समझ से परे हुए है
मुख्यमंत्री से जैजैपुर निर्माण कार्यो के संबन्ध में सवाल
आपको बता दे कि जैजैपुर में हायर सेकंडरी स्कूल भवन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की स्वीकृति होने के बाद भी आज पर्यन्त तक निर्माण कार्य प्रारंभ नही किया गया कि प्रश्न पर एक टूक जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिखवाता हु कहते हुए धन्यवाद कहते हुए प्रेसवार्ता ही समाप्त कर दिया
भ्रष्टाचार अधिकारी को नही छोड़ने वाले मुख्यमंत्री ने ही साधी चुप्पी
जैजैपुर सहित शिक्षा जिला जॉजगीर-चाँपा तथा सक्ती के विभिन्न विकासखंडों में संविलियन शिक्षक संवर्ग पंचायत, नगरीय निकाय को क्रमोन्नत,समयमान,पदोन्नत एरियर्स के रूप मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा भुगतान होने की शिकायत सही पायी गई । नियम प्रक्रिया विरुद्ध, बिना नियमानुसार बजट स्वीकृति और प्रावधान के जाँजगीर-चांपा तथा सक्ती जिले के 9 विकासखंडों में कुल रूपए 14,71,32,706 (शब्दों में चौदह करोड़,इकहतर लाख बत्तीस हजार सात सौ छह रुपये फर्जी एरियर्स भुगतान होना पाया गया है और बड़ी गंभीर अनियमितता है









