ChhattisgarhRaipur

मौसम की मार की वजह से कुम्हारों के चेहरे पर छाई उदासी

 रायपुर : दीपावली का त्योहार नजदीक है, फिर भी कुम्हारों के चेहरे पर उदासी छाई हुई है।  कोरोना के बाद अब मौसम की मार की वजह से कुम्हार परेशान हैं। कुम्हार कह रहे हैं कि मिट्टी के काम के लिए चाक चलाते-चलाते अरसा निकल गया। लेकिन दिन ब दिन उनकी स्थिति खराब होती जा रही है।

Related Articles

दीवाली जैसे त्यौहारों में दूसरों के घरों को रोशन करने वाले यह कुम्हार और उसका परिवार खुद धीरे-धीरे अंधकार की ओर ही बढ़ रहा है। बारिश की वजह से वे ठीक से दीये नहीं बना पा रहे हैं। पिछली बार करीब 60 से 70 हजार दीए बना पाए थे, लेकिन इस बार केवल 20 हजार ही दीए बना पाएं हैं। इस बार दियो की कीमत में भी इजाफा देखने को मिला है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!