ChhattisgarhRaipur

BREAKING : राजधानी में डबल मर्डर, युवक ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

रायपुर। राजधानी के डीडीनगर में दो महिलाओं की हत्या का मामला सामने आया है। यहां रॉड से हमला कर मां और बेटी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पहुंची डीडीनगर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय मृतक महिला मनीषा उपाध्‍याय पति सौरभ उपाध्‍याय से विवाद के कारण अपने मायके में अपनी मां रमा पांडे (65 वर्ष) के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को सुबह सौरभ पत्नी से मिलने गया हुआ था। इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई जिसके बाद सौरभ ने सास और पत्नी पर रॉड से वार कर उनकी हत्या कर दी। सौरभ पेशे से वकील है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!