ChhattisgarhRaipur

4 देशों के कलाकार पहुंचें नृत्य महोत्सव में शामिल होने

रायपुर : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस 1 नवम्बर को मनाया जाता है। इस दिन राज्योत्सव के साथ ही आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आज 4 देशों के कलाकार नृत्य महोत्सव में शामिल होने पहुंच चुके है। जिसमें से रसिया, न्यूजीलैंड के कलाकार पहुंचाना बाकी है। शाम 5ः30 बजे टोगो और मोजाम्बिक देश के कलाकार पहुंचेंगे।

प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने विदेशी कलाकारों का भव्य स्वागत किया। बता दें कि 1 नवंबर से 3 नवंबर तक राजधानी रायपुर के साइंस कालेज ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों समेत मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के जनजातीय कलाकार शामिल होंगे।

नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल में दो कैटेगिरी में प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को कुल 20 लाख रुपए के पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। प्रथम स्थान के लिए 05 लाख रुपए, द्वितीय स्थान के लिए 03 लाख रुपए और तृतीय स्थान के लिए 02 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। 01 नवंबर को सुबह नृत्य महोत्सव का शुभारंभ होगा और शाम को राज्योत्सव के अवसर पर राज्य अलंकरण दिया जाएगा।

03 नवंबर को नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल का समापन होगा। इस महोत्सव के माध्यम से न केवल राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय कलाकारों के बीच उनकी कलाओं की साझेदारी होगी, बल्कि वे एक-दूसरे के खान-पान, रीति-रिवाज, शिल्प-शैली को भी देख-समझ सकेंगे। महोत्सव के दौरान संगोष्ठियां भी होंगी, जिनमें जनजातीय विकास के बारे में विमर्श होगा। जाने-माने विशेषज्ञ भी इसमें शामिल होंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!