Chhattisgarh

रायगढ़ कृषि विभाग ने नकली कीटनाशक औषधि को किया जप्त

 रायगढ़। कृषि विभाग रायगढ़ ने बायर कंपनी के नेटियों जो कि फफूंदनाशक है, नकली पेकिंग करने संबंधी सूचना प्राप्त होने पर जिला स्तरीय जांच दल गठित कर भेजा गया। जांच दल रायगढ़ के बाईपास अटल चौक के पास एक मकान में पहुंचकर जांच किया गया

जिसमें मकान के आगे के एक कमरे में बायर क्रॉप साइंस लिमिटेड कंपनी के उत्पाद नेटियों फफूंदनाशक दवा जो किसानों के द्वारा विभिन्न फसलों में फफूंदजनित बीमारी के उपचार हेतु प्रमुख रूप से उपयोग किया जाता है. नकली पेकिंग की सामग्री एवं दवा का भंडार होना पाया गया. खुले बोरे में केमिकल पाउडर एवं एक पेकिंग करने की मशीन एक चम्मच मौके पर बरामद कर जब्त किया गया। उक्त घटना पर कीटनाशी अधिनियम, 1968 कीटनाशी नियम 1971 के तहत कार्यवाही की गई।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!