ChhattisgarhRaipur

रमन सिंह ने भूपेश बघेल का नहीं छत्तीसगढ़ियों का अपमान किया है : सुशील

रायपुर । रमन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मुसवा बताये जाने पर कांग्रेस ने माफी की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह ने मुख्यमंत्री के लिये जिस भाषा का उपयोग किया है वह बेहद ही आपत्तिजनक और अशिष्ट है। 15 साल मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह सत्ता जाने के बाद उतना ज्यादा बौखला गये कि वह तीन चौथाई बहुमत के साथ निर्वाचित मुख्यमंत्री के लिये अभद्र और अशिष्ट भाषा प्रयोग करने के स्तर तक उतर गये है। रमन सिंह ने सिर्फ भूपेश बघेल का नहीं छत्तीसगढ़ियो का अपमान किया है। रमन सिंह भूल रहे है जिसे वे चूहा समझ रहे है उसी बब्बशेर ने 2018 में उनको दुम दबाकर सरकार से भागने को मजबूर कर दिया था।

Related Articles

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 15 साल मुख्यमंत्री रहने के दौरान छत्तीसगढ़ के हितों के लिये जो काम वे नहीं कर पाये भूपेश बघेल 4 साल की सरकार में अपनी योजनाओं से लोगों का दिल जीत लिये है। छत्तीसगढ़ की तीज त्योहार, संस्कृति, लोककला, खेलकूद, छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना, भगवान राम वनगमन मार्ग, कौशल्या माता मंदिर के पुर्ननिर्माण से आम छत्तीसगढ़िया भूपेश बघेल में अपना अक्स देखता है, जिसको रमन सिंह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। उनके अंदर की सामंती प्रवृत्ति जाग गयी। वे अब राजनैतिक विरोध की मर्यादा को भूलकर मुख्यमंत्री को अपमानित करने पर तुले है। किसानों का कर्जा माफी, 2500 में धान खरीदी, स्वामी आत्मानंद स्कूल में गरीबों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा, आदिवासियों की जमीन वापसी, बिजली बिल हाफ योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम, दाई दीदी क्लिनिक जैसी लोक कल्याणकारी योजनाओं के कारण भूपेश बघेल जनता के दुलारे मुख्यमंत्री बन गये है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!