ChhattisgarhRaipur

किसानों को घर बैठे मिल रहा धान बेचने टोकन बेरोकटोक हो रही है धान खरीदी : कांग्रेस

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार चालू खरीफ  वर्ष में किसानों को मोटा धान की कीमत 2640 रुपए व पतला धान की कीमत 2660 रुपए प्रति क्विंटल दे रही है। छत्तीसगढ़ के अलावा किसी भी अन्य राज्य में किसानों को धान की कीमत इतनी नहीं मिल रही है। 1 नवंबर से धान खरीदी महाअभियान की शुरुआत हुई है। धान बेचने पंजीकृत लगभग 25 लाख 93 हजार किसानों से 110 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी करने का लक्ष्य रखा गया है। 1 नवंबर से अभी तक 262000 किसानों से 8 लाख 67 हजार मैट्रिक टन धान की खरीदी किया जा चुका है। किसानों को 1777 करोड़ रुपए की भुगतान की जा चुकी है। टोकन तुंहर द्वार एप के माध्यम से किसानों को घर बैठे धान बेचने टोकन मिल रहा है। पर्याप्त मात्रा में बारदाना की उपलब्धता करवाई गई है धान बेचने के तुंरत बाद किसानों को भुगतान भी किया जा रहा है।

Related Articles

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल के रमन सरकार के दौरान 12 से 13 लाख किसान धान बेचने पंजीयन कर आते थे और 7 से 8 लाख किसानों से ही धान की खरीदी होती थी 15 साल में औसत प्रतिवर्ष 50 लाख मीट्रिक टन की धान की खरीदी की गई पूर्व रमन सरकार ने वादानुसार किसानों को धान की कीमत 2100 रु और 300 रु बोनस देने का वादा कर वादाखिलाफी किया गया था। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया किसानों की सिंचाई कर्म आपकी सिंचाई के लिए स्थाई पंप कनेक्शन दिया गया और धान की कीमत वादा अनुसार 2500 रुपए क्विंटल दिया गया, इस वर्ष 2640 एवं 2660 रुपए दे रही है और आने वाले दिनों में 2800 रु प्रति क्विंटल धान की कीमत  किसानों को मिल सकता है? कांग्रेस सरकार किसान हितैषी सरकार है छत्तीसगढ़ में कृषि लाभकारी हुआ है धान उत्पादक किसानों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है और धान पैदावार का रकबा भी बढा है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!