Chhattisgarh

कैप्सूल ट्रक ने बाइक सवार को कुचला,हादसे में एक की मौत

 बलौदाबाजार :  जिले में हादसों का कहर जारी है. नगर पंचायत लवन में आज एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना घटी है. कैप्सूल ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया और दूर तक घसीटकर ले गया. इस हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही लवन पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे के बाद लोगों का आक्रोश बढ गया है.

Related Articles

मिली जानकारी के मुताबिक बाइक में चार लोग सवार थे. इस हादसे में मौके पर एक की मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बाइक सवार सभी लोग इलाहाबाद के निवासी है. ये सभी चूड़ी बेचकर जीवकोपार्जन करते थे. कैप्सूल ट्रक ने बाइक को कुचला, एक की मौत, तीन घायल

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!