ChhattisgarhRaipur

भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ की माटी और 7 नदियों के जल के साथ कांग्रेस के नेता शामिल होंगे

रायपुर   : भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ की माटी और 7 नदियों के जल के साथ कांग्रेस के नेता शामिल होंगे। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के नेतृत्व में प्रदेश के 334 कांग्रेस नेता यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं। ये सभी नेता 26 और 27 नवंबर को मध्यप्रदेश में पदयात्रा में शामिल होंगे। मरकाम ने कहा, राहुल गांधी को पदयात्रा में छत्तीसगढ़ की माटी और 7 नदियों का जल देंगे। छत्तीसगढ़ की नदियां एक जगह जाकर मिलती है। नदिया जब मिलती हैं तो एक हो जाती हैं। सामाजिक सौहार्द बने, इस उद्देश्य से पदयात्रा में 334 यात्री शामिल होंगे।

मोरटक्का से यात्रा में शामिल होंगे पीसीसी अध्यक्ष मरकाम
मरकाम शुक्रवार को विमान से इंदौर के लिए रवाना होंगे। वहां से वे मध्य प्रदेश के महू होते हुए आेंकारेश्वर पहुंचेंगे। अगले दिन 26 नवंबर को मोरटक्का से वे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। अगले दिन 27 नवंबर को वे महू से भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेंगे। 28 की शाम को मरकाम वापस रायपुर लौट आएंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!