Chhattisgarh

Aaj Ka Rashifal : इस राशि के जातकों के आय प्राप्ति के मार्ग में होगी वृद्धि, देखें पूरा राशिफल

आज का राशिफल

Related Articles

 1.मेष– सूर्य वृश्चिक व चन्द्रमा द्वितीय में हैं।आज मङ्गल व बुध जाँब में प्रगति से सकता है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।उड़द का दान करें।

2.वृष– गुरु के एकादश व चन्द्रमा के इस राशि में गोचर की अनुकूलता के कारण जाँब में प्रगति के संकेत हैं ।स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।तिल का दान करें।घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।

3.मिथुन-बिजनेस में प्रोग्रेस संभावित है।राशि स्वामी बुध व इस राशि से द्वादश चन्द्रमा का गोचर बैंकिंग जाँब में लाभ दे सकता है।लाल व आसमानी रंग शुभ है।धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं। जीवनसाथी से मीठा बोलें।

4.कर्क– चंद्रमा इस राशि से एकादश बहुत ही शुभ है।गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं।शिव मंदिर के परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।नारंगी व हरा रंग शुभ है।

5.सिंह-पॉलिटीक्स में सफलता है। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे।जमीन या मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं,असत्य व कटु वाणी से बचें। सूर्य उपासना करें।

6.कन्या-वृष का चन्द्रमा व मकर का शनि शिक्षा के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7.तुला-आज फैमिली में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।वाणी पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी।रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है।वाहन क्रय करने की बात चलेगी। नीला व नारंगी रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाये।

8.वृश्चिक- आज सूर्य इस राशि में व शनि तृतीय व्यवसाय को सफल करेंगे।व्यवसाय में प्रगति को लेकर उत्साह होगा।मूंग का दान करें।बैगनी व नारंगी रंग शुभ हैै।मङ्गल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। बड़े भाई के आशीर्वाद से मङ्गल की शुभता बढ़ती है।

9.धनु-चन्द्रमा का खष्ठम व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है।शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से पारिवारिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।हरा व आसमानी रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।

10.मकर- चन्द्रमा का पँचम व शनि का इस राशि में गोचर शिक्षा के लिए शुभ है ।शनि व राहु राजनीति का कारक ग्रह है।राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।लाल व नीला रंग शुभ है।

11.कुंभ-चन्द्रमा चतुर्थ व शनि द्वादश हैं। द्वादश शनि आईटी बैंकिंग व मीडिया जाँब में सफलता देंगे ।धार्मिक यात्रा करें।शुक्र प्रेम को विस्तार देगा,युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।यात्रा से लाभ मिल सकता है।लाल व नीला रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

12.मीन- चन्द्रमा तृतीय ,सूर्य अष्टम व गुरु का इस राशि में प्रभाव बिजनेस के लिए प्रगतिकारक है।एकादश शनि न्यायिक, बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को को लाभ दे सकता है व रुके धन प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति कराएगा।लाल व नारंगी रंग शुभ है।गेंहू व गुड़ का दान करें।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!