Chhattisgarh

अस्थि विसर्जन कर लौट रहे लोगों की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, चार की मौत

कवर्धा। कबीरधाम जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक वाहन खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कुकदूर थाना के पोलमी गांव में एक वाहन 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में दो महिला और दो पुरुष शामिल थे। सभी रायपुर के रहने वाले हैं। वाहन में सवार लोग अस्थि विसर्जन करने के लिए प्रयागराज गए थे। प्रयागराज से रायपुर लौटते वक्त यह हादसा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!