ChhattisgarhJashpur

कांग्रेस MLA का बेटा गैंगरेप मामले में गिरफ्तार…

जयपुर: राजस्थान के दौसा से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक उर्फ दिलीप मीणा को गैंगरेप मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे पॉक्सो कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे 13 जनवरी तक के लिए जेल भेज दिया गया है। ये मामला फरवरी 2021 में दौसा में नाबालिग से हुए गैंगरेप से जुड़ा है।

Related Articles

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कही ये बात

कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे की गिरफ्तारी मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री ने इस मामले में संरक्षण देने की काफी कोशिश की है।

बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ बोले- विधायको के पाप सामने आने लगे

बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि सत्ता के मद में चूर विधायकों के पाप सामने आने लगे हैं। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर उन्होंने कहा कि दिल से दिल नहीं जुड़ा, हाथ से हाथ कैसे जुड़ेगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!