ChhattisgarhRaipur

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग मैदान में ध्वजारोहण किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परेड का निरीक्षण कर रहे हैं। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री शहीद स्मारक स्थल से 11.15 बजे प्रस्थान कर 11.20 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर का दर्शन करने के बाद दंतेश्वरी मंदिर परिसर से कोतवाली तक ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम पश्चात दोपहर 12.05 बजे जगदलपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे और वहां से दोपहर 12.35 बजे आमागुड़ा चौक में आमागुड़ा चौक और अमर वाटिका का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे ग्राम तुरेनार में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात दोपहर 3.15 बजे पुलिस ग्राउंड हेेलीपेड रायपुर आएंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!