ChhattisgarhRaipur

ED से सेटिंग करवाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, कोर्ट लेकर पहुंची ईडी

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई से एक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने ईडी की कार्रवाई को प्रभावित करने और एजेंसी के ज्‍वाइंट डायरेक्टर समेत कई अधिकारियों से सीधा संपर्क बताकर मामला खत्म करा देने का झांसा देकर कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद एक आरोपी के परिजन से कथित रूप से 20 लाख ठग लिए। ईडी इस आरोपी को कोर्ट लेकर पहुंची है, अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी।

ईडी ने मुंबई से राजेश चौधरी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। राकेश चौधरी के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कोयला घोटाला और वसूली मामले में जिसमें सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई और सौम्या चौरसिया समेत तीन अन्य केंद्रीय जेल में बंद हैं। उसी मामले में आरोप है कि मुंबई निवासी राजेश चौधरी ने जेल में बंद इन आरोपितों में से एक के रिश्तेदारों से यह बात कहकर बीस लाख ले लिए कि उसके ईडी में गहरे संपर्क हैं और ज्‍वाइंट डायरेक्टर समेत ईडी के कई अधिकारियों को बोलकर पूरे केस में राहत दिला देगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!