Chhattisgarh

नक्‍सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, चाकू और कुल्हाड़ी से किया हमला, इलाके में मचा हड़ंकप

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजपुर जिले में नक्‍सलियों ने कायराना हरकत को अंजाम दिया है। यहां नक्‍सलियों ने एक बीजेपी नेता की कुल्‍हाड़ी और चाकू से हमला कर हत्‍या कर दी है। ये घटना बीजापुर के आवापल्ली थाना क्षेत्र के पेंकरम गांव की है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता नीलकंठ कक्केम परिवार के साथ रिश्‍तेदारों के घर एक शादी समारोह में गए थे इसी दौरान नक्‍सलियों ने वारदात को अंजाम दिया। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्‍णेय ने इस घटना की पुष्टि की है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा के मंडल अध्‍यक्ष नीलकंठ कक्केम अपने परिवार के साथ रिश्‍तेदारों के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान बिना वर्दी में आए नक्‍सलियों ने भाजपा नेता नीलकंठ पर कुल्‍हाड़ी और चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी बेरहमी से हत्‍या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है। इस हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!