ChhattisgarhRaipur

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस से किया गिरफ्तार

रायपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मुरारी कुमार साहू उम्र 30 ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर कई वर्षों तक उससे जबरन दुष्कर्म करता रहा। यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थिया निवासी सूरजपुर हाल पता रायपुर ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मुरारी कुमार साहू निवासी सूरजपुर हाल पता रायपुर ने प्रार्थिया को विवाह करने का प्रलोभन देकर कई वर्षो तक गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल एवं अन्य स्थानों में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा विवाह करने से इंकार कर दिया कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर गंज थाना में धारा 376(2)(एन), 506 का अपराध दर्ज किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी मुरारी कुमार साहू को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!