ChhattisgarhRaipur

मौसम विभाग : तापमान में बढ़ोतरी का दौर होगा शुरू

रायपुर । इस वर्ष पूरे जनवरी महीने में रायपुर में एक भी दिन शीतलहर की स्थिति नहीं रही। जनवरी के पूरे महीने को देखा जाए तो रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 2.4डिग्री ज्यादा है।

Related Articles

मौसम विभाग का कहना है कि अब उत्तर से आने वाली हवाओं की गति धीमी हो रही है और इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा।

बुधवार सुबह से ही प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। सुबह-सुबह व रात के वक्त ठंडी हवाएं चल रही,लेकिन उत्तर से आने वाली हवाओं की गति थोड़ी कम होने लगी है।

मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा। हालांकि बुधवार को जगदलपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान सामानान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।

रायपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आने वाली हवाओं की रफ्तार थोड़ी कम है,इसके चलते अब अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!