Chhattisgarh

 प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, इस बात से थे परेशान

जांजगीर-चांपा। सक्ती एसडीओ कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। प्रधान आरक्षक को पहले सक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, जांजगीर जिला मुख्यालय में पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के तौर पर सलीम मुक्तार को व्यवस्था के रूप में जांजगीर जिले से अटैच किया गया है। अपनी पदस्थापना से परेशान सलीम ने अपने मूल पदस्थापना में वापस जाने के लिए सक्ति एसपी एमआर अहिरे से कई बार गुहार लगा चुका था।

बताया जाता है आज सुबह कार्यालय में आने के बाद वह फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान सहकर्मियों ने देख लिया और उसे आनन-फानन उतारा। प्रधान आरक्षक को पहले सक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!