Chhattisgarh

नक्‍सलियों ने जवान की गला रेतकर की हत्‍या

दंतेवाड़ा। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने प्रधान आरक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस जवान दंतेवाड़ा पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था।

जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक पन्नी राम बट्टी चार दिन की छुट्टी पर था। मृतक प्रधान आरक्षक भाई की शादी में शामिल होने भैरमगढ़ थाना के कडेनार गांव पहुंचा था। यहां नक्सलियों ने घर में चल रहे शादी समारोह में नाच गाने के बीच पहुंच कर जवान की गला रेतकर हत्या कर दी।

घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। जवान दंतेवाड़ा के गीदम थाना क्षेत्र के गुमलनार गांव का रहने वाला था, जो विशाखापट्टनम से प्रशिक्षण लेकर वापस लौटने के बाद चार दिन की छुट्टी पर था और बिना किसी सूचना के शादी समारोह में शामिल होने चला गया था।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!