Chhattisgarh

धमतरी : पटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा धमाका, बाल- बाल बचे गांव वाले

धमतरी के बरारी गांव की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ। फैक्ट्री के अंदर कुल 5 कमरे बनाए गए थे.जिसमें से एक कमरे के अंदर रखे बारूद में धमाका हुआ।

Related Articles

इस धमाके के बाद वह कमरा पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुका है. पटाखा फैक्ट्री( factory) में धमाके की जगह से करीब 100 मीटर के दायरे में भी जो मकान हैं।उनके या तो छत उड़ गए हैं या फिर दीवारों में दरार आ गई है।

एसडीएम और पुलिस के बड़े अफसर (officer) मौके पर पहुंचे

जानकारी मिलने के बाद मौके पर रुद्री थाना की पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों को मौके से दूर रखने की कोशिश की.बाद में दमकल की टीम आई और आग पर काबू पाया गया.इसके बाद धमतरी के एसडीएम और पुलिस के बड़े अफसर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया गया।बताया जा रहा है कि करीब 20 साल पहले यह फैक्ट्री बनाई गई थी।तब यह बिल्कुल सुनसान जगह हुआ करती थी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!