Chhattisgarh

छग के इस जिले के गौठान में बन रहा गोबर पेंट, विभागीय भवनों मे रंग-रोगन के अलावा स्थानीय बाजारों में भी होगा उपलब्ध

नारायणपुर : कलेक्टर अजीत वसन्त (Ajit Vasant) ने आज ग्राम कोचवाही मल्टीएक्टीविटी सेंटर-गौठान में पहुंचकर महिला समूहो द्वारा निर्मित किये जा रहे गोबर पेंट (cow dung paint) निर्माण का निरीक्षण किया। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि गौठानों में बन रहे गोबर पेंट को स्थानीय बाजारों में उपलब्ध करने के साथ-साथ सभी शासकीय विभागों की इमारतों में रंग रोगन में उपयोग होगा। इसके क्रय करने के लिए विभागों को निर्देशित भी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अन्य जिलों में भी समूह की महिलाओं द्वारा गौठानों में गोबर से निर्मित पेंट का निर्माण किया जा रहा है. जिसे स्थानीय बाजारों में अच्छा प्रतिसाद मिला है और पेंट निर्माण से जुड़ी महिला समूहों के लिए एक अच्छी आमदनी का स्त्रोत साबित हो रहा है। इस प्रकार गौठानों की आजिविका गतिविधियों में गोबर पेंट का नाम भी जुड़ चुका है।

मावली ब्रांड के नाम से किया जाएगा प्रचारित 

राज्य शासन द्वारा भी अब सभी सरकारी इमारतों में गोबर पेंट अनिवार्य कर दिया गया है। कुल मिलाकर गोबर पेंट का उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा। ज्ञात हो कि जिले में गोबर पेंट निर्माण का विधिवत शुभारंभ प्रभारी मंत्री के आगामी प्रवास के दौरान होगा और इसे मावली ब्रांड के नाम से प्रचारित किया जाएगा।

इस दौरान कलेक्टर ने गौठान में संचालित कुकुट पालन सहित अन्य गतिविधियों को भी देखा और निर्देश दिये। इस अवसर पर CEO जिला पंचायत देवेश कुमार ध्रुव, CEO जनपद पंचायत घनश्याम जांगड़े सहित गौठान के महिला समूह और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!