Bhilai-DurgChhattisgarh

CRIME : सट्टा संचालित करते 32 सटोरिये गिरफ्तार, नगदी समेत सट्टा-पट्टी जब्त

दुर्ग। इन दिनों जिले में दुर्ग पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. ऑनलाइन सट्टा के साथ-साथ ऑफलाइन सट्टा खिलाने वालों पर भी कार्रवाई हो रही है। पुलिस ने दुर्ग शहर के अलग-अलग इलाकों से एक ही दिन में 32 सटोरियों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दरअसल, सीएसपी दुर्ग के निर्देशन पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस द्वारा ऑफलाइन सट्टा के 4 ठिकानों में दबिश देकर 8 लोगों को 28 हजार रुपए के साथ पकड़ा है। उतई तिराहा, बोरसी मार्केट, धनोरा, आजाद चौक पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

दुर्ग सीएसपी वैभव ने बताया कि, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग द्वारा आज अवैध सट्टा खिलाने वालों के विरूद्ध अभियान छेड़कर सख्त कार्रवाई की गई। जिसमें सट्टा अभियान के तहत आरोपियों द्वारा बजरंग चैक नयापारा, चंडी मंदिर चैकी, गयानगर दुर्ग में लोगों को रूपये पैसों का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलवा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर सट्टा लिखने वालों को पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 4(क) जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है, और आगे भी सटोरियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!