महिला के साथ 7 लोगों ने किया गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

जगदलपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) में पुलिस ने कई लोगों की तलाश तेज कर दी है, जिन्होंने बस्तर के दरभा गांव के पास मावलीपदर (Mavli Padar) इलाके में शनिवार देर रात एक महिला को मेले से उठाकर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) किया. बस्तर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने बताया कि मेले में नाटक देखने गई पीड़िता को अपेक्षाकृत खाली जगह पर देखकर बदमाशों ने उठा लिया और उन्होंने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.
होश आने पर पीड़िता घर वापस गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिन्होंने दरभा थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसने घटना की जांच शुरू की है. एएसपी ने आगे कहा कि अधिकारी मेले के साथ-साथ अपराध स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं और आसपास के क्षेत्र की जांच कर रहे हैं.
7 आरोपियों में से एक नाबालिग समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बस्तर निवेदिता पाल ने कहा. बता दें कि बस्तर के मावलीपादर में हर साल फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत में आयोजित होने वाले इस मेले में नाटक प्रतियोगिता, मुर्गों की लड़ाई और अन्य तमाशे जैसे कार्यक्रम होते हैं, जिसमें क्षेत्र के गांवों से भारी भीड़ जुटती है.








