ChhattisgarhRaipur

CM बघेल आज राजधानी में होली मिलन समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार राजधानी रायपुर में 3.10 बजे रायपुर प्रेस क्लब तथा शाम 4.15 बजे सुभाष स्टेडियम में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल इसके पश्चात शाम 5.15 बजे मुख्यमंत्री निवास भिलाई-03 के लिए प्रस्थान करेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!